थाने के पीछे पेड़ पर हेड कांस्टेबल ने की Suicide महकमे में हड़कंप

अशोकनगर जिले में मुंगावली थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल दलपत अहिरवार ने रात के समय थाना परिसर के पीछे पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।बुधवार को दिन भर खाद बंटवाने के स्थान पर ड्यूटी लगी थी। रात के समय सभी के साथ आया और आकर थाने के पीछे बने कमरों में सो गए। सुबह एएसआई कांताप्रसाद उठकर अपने कमरे से बाहर निकले तो हेड कांस्टेबल दलपत अहिरवार थाना परिसर के पीछे कमरों के पास पेड़ पर लटक रहा था। तुरंत ही अन्य स्टाफ को सूचना दी गई मृतक को सभी लोगों ने पहुंचकर पेड़ से नीचे उतारा।दलपत अहिरवार (55) निवासी सिंगपुर पंडरी तहसील चंदेरी ढेड साल से मुंगावली थाने में पदस्थ थे। अन्य परिजन अपने गांव पर रहते थे। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है।मृतक के परिजन आ गए हैं मामले की जांच की जाएगी। और हेड कॉन्स्टेबल के शव का पीएम करवाया जा रहा है।

 


By - sagar tv news
25-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.