सागर/बीना- अज्ञात वाहन की वजह से युवक की गयी जान दूसरा अस्पताल में || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत खिमलासा रोड सरस्वती स्कूल के पास बीती देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें एक बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक़ 32 साल के महेश सिंह और रामनिवास पाठक दोनों निवासी माला सुनेटी बाइक से मेलुआ चौराहे से शादी से लौट कर गांव जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से महेश की मौत हो गई। तो घायल हुए रामनिवास को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया। लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहीँ मृतक का सिविल अस्पताल में पीएम कराया फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।