सीढ़ियों से गिरकर युवक की चली गयी जान | || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के खुरई के महावीर वार्ड में स्थित एक घर में सीढ़ियों से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय विशाल श्रीवास्तव अपने घर पर था तभी घर में सीढ़ियों से उतरते समय वह गिर गया। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे तत्काल परिजन स्थानीय सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही शहरी पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का सिविल अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।