खुरई-भैंस को बचाने के चक्कर में 2 लोगो को लगा करेंट 1 की जान गयी
सागर जिले के खुरई के चौपड़ा गांव में भैंस को तारों में उलझा देख उसे निकलने गए दो लोगों को करंट लग गया, आनन फानन में दोनों को खुरई के सिविल अस्पताल लाया गया जिसमे से एक व्यक्ति को किया डॉ ने मृत घोषित कर दिया । जानकारी के मुताबिक सेवाराम यादव गांव के पास ही अपनी भैसों को चरा रहे थे। उसी दौरान उनकी एक भैस तारों में फंस गई। जिसे निकालते समय उन्हें करंट लग गया। सेवाराम को करंट लगता देख उसे बचाने आएं 30 वर्षीय नंदराम यादव को भी करंट लग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तारों को अलग कर दोनों को निकाला और खुरई सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉ ने जांच के बाद सेवाराम यादव को मृत घोषित कर दिया। तो वहीं नंदराम यादव को प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय सागर रेफर कर दिया गया तो वही सेवाराम यादव का सिविल अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कर लिया है। जिसकी रिपोर्ट पठारी थाने भेजी जाएगी।