फिल्म भारत की वजह से मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर की पॉपुलैरिटी और बड़ी

 

4521

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर का करियर इन दिनों बुलंदियों पर है. गुत्थी और मिस्टर गुलाटी के किरदार से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सुनील ग्रोवर ने सलमान खान की फिल्म भारत में अपनी एक्टिंग से भी दर्शकों की काफी वाह-वाही बटोरी. भारत फिल्म करने के बाद से फैन्स के बीच सुनील ग्रोवर की पॉपुलैरिटी पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है. इस बात की जानकारी खुद सुनील ने दी.

 

सुनील ग्रोवर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि भारत करने के बाद से वो फीमेल फैन्स के बीच काफी पॉपुलर हो गए हैं. सुनील ने कहा, "मुझे बहुत कॉम्पलिमेंट्स मिल रहे हैं. लेकिन जब लड़कियां और महिलाएं मेरी तारीफ करती हैं तो मुझे बहुत अच्छा महसूस होता है. वो कहती हैं, आप बहुत गुड लुकिंग हैं, फिल्म में आप बहुत अच्छे लगे हैं. मुझे भारत फिल्म करने के बाद से फीमेल की काफी अटेंशन मिल रही है, जो पहले नहीं मिली."

 

4521

 

अली अब्बास जफ़र के डायरेक्शन में बनी फिल्म भारत में सलमान खान और कटरनी कैफ समेत जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, सोनाली कुलकर्णी और सुनील ग्रोवर नजर आए थे. भारत के बाद सुनील फिर से किसी फिल्म में नजर आएंगे या अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाएंगे ये अभी सामने नहीं आया है.

 


By - sagar tv news
10-Jul-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.