दिन दहाड़े युवक को मार दी Goli वीडियो सामने आते ही 6 पर मामला दर्ज

 

मध्य प्रदेश में अपराधियों में शायद पुलिस का खौफ नहीं है तभी तो दिनदहाड़े गोलीबारी जैसी घटनाएं हो रही हैं। छतरपुर में भी खुलेआम गैंगवार की घटना हुई। फायरिंग के दौरान घायल हुये युवक की रिपोर्ट पर 6 लोगों पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को बाइक पर सवार होकर आये करीब छह लोगों ने बड़ी कुजरेंटी में इस घटना को अंजाम दिया था। जिसमें एक युवक को गोली लगी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से भगा निकले थे। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने नामजद छह लोगों पर मामला दर्ज किया है वहीँ आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में सीएसपी लोकेन्द्र सिंह ने जानकारी दी।

 


By - sagar tv news
21-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.