मशीन से काम कर रहे 3 मजदूर आये करंट की चपेट में एक की गयी जान

करीब एक दर्जन मजदूर मशीन से खुदाई का काम कर रहे थे। तभी दुखद हादसा हो गया दरअसल मशीन कुँए के ऊपर से गुजरी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गयी। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गयी। वहीँ दो मजदूर घायल हुए हैं। ये घटना जिले के हटा थाना क्षेत्र के इटवां हीरालाल गांव से सामने आयी है। जहाँ ग्राम पंचायत में सिद्ध बाबा के पास बने कुएं में करीब एक दर्जन मजदूर पलकिया मशीन से मुरम खुदाई का काम कर रहे थे।
घायल एक मजदूर का इलाज हटा सिविल अस्पताल में जारी है। तो दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया गया की मनोहर अठ्या मूरत सिंह और कन्हैया लोधी मशीन से काम कर रहे थे। तभी अचानक पलकिया मशीन ऊपर से गुजरी हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गयी और तीनों करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। इलाज के दौरान मजदूर मनोहर लाल आठ्या की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से से परिजनोंं का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।


By - sagar tv news
20-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.