सागर जिले में अब तक 284 मि.मी. से ज्यादा औसत वर्षा दर्ज

 

4521

 

सागर- 09 जुलाई 2019 सागर जिले में इस वर्ष अब तक 284 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में स्थापित वर्षामापी केन्द्रों में आंकी गई वर्षा रिकार्ड के अनुसार एक जून से आज तक सागर केन्द्र पर सर्वाधिक 424.2 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

 

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष आज दिनांक तक जिलेे में 147.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई थी। 


     अधीक्षक, भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में स्थापित कई वर्षामापी केन्द्रों में 1 जून से आज दिनांक तक सागर केन्द्र में 424.2 मि.मी., जैसीनगर में 357.2 मि.मी., राहतगढ में 390 मि.मी., बीना में 189.6 मि.मी., खुरई में 167.7 मि.मी., मालथौन में 181.5 मि.मी., बण्डा में 257 मि.मी, शाहगढ में 232 मि.मी, गढ़ाकोटा में 261.8 मि.मी, रहली में 258 मि.मी., देवरी में 399 मि.मी. तथा केसली में 289.22 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।                            

 


By - sagar tv news
09-Jul-2019

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.