गुरुनानक जयंती पर सागर कलेक्टर ने गुरुद्वारा में टेका मत्था || SAGAR TV NEWS ||
सिख धर्म में गुरु नानक जयंती बहुत बड़ा त्यौहार माना जाता है। गुरु नानक जी सिख धर्म के संस्थापक और पहले सिख गुरु थे। उनकी जयंती हिंदू कैलेंडर के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूरी दुनिया में मनाई जाती है। शुक्रवार को उनकी 552 वीं जयंती सागर में भी धूमधाम से मनाई गयी। कलेक्टर दीपक आर्य और विधायक शैलेन्द्र जैन भी इस मौके पर सागर के भगवानगंज स्थित गुरुद्वारा पहुंचे जहां उन्होंने मत्था टेका और सुख समृद्धि की कामना की। कलेक्टर ने गुरु नानक देव जी की जयंती और प्रकाश पर्व की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।