डैम में नहाने गए चार भाई बहन समा गए पानी में | TOP_10_मध्यप्रदेश 18/11/2021 || STVN INDIA ||

 

गहरे डैम में चार भाई-बहन डूबे
बैतूल जिले के पाढर में डैम में नहाने गए चार भाई-बहन डूब गए। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घर पर काफी देर तक नहीं लौटे तो उन्हें तलाशने के लिए भेजा गया। डैम के किनारे कपड़े मिले। इससे अंदाजा लगाया गया कि चारों नहाने गए होंगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तलाशी के दौरान निखिल, प्रतीक, कशिश और आयशा के शव मिल गए हैं।

फ्लैट में लगी आग में जिंदा जली महिला
ग्वालियर के गोले का मंदिर इलाके के द लिगेसी प्लाजा में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। हादसे में महिला जिंदा जल गई। फ्लैट के लोगों ने धुआं निकलता देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद तलाशी ली गई। अंदर महिला का झुलसा शव मिला।


भाई के साथ मिलकर की पति की हत्या
भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में महिला ने भाई के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। भाई ने दोस्त के साथ मिलकर जीजा पर पहले तलवार से हमला किया। इसके बाद पिस्टल से गोली मार दी। युवक 8 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
सागर के सानौधा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम अमोदा तिगड्डा के पास बाइक सवार मां-बेटे को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में मां की मौत हो गई। वहीं बेटा गंभीर घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में सानौधा पुलिस टक्कर मारकर भागे वाहन की जानकारी निकाल रही है।


करंट लगने युवक की मौत
शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के गूगरीपुरा गांव में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दीपक रावत की बोरबेल से मोटर निकालने के लिए मशीन का जैक चढ़ाते समय ऊपर से निकली 33 केवी की लाइन से जैक टकराने के कारण करंट लगने से मौत हो गई।

स्कूल में दीवार गिरी, छात्रा की मौत
बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के जाफरपुरा गांव में प्राइमरी स्कूल में नवनिर्मित प्याऊ की दीवार अचानक गिर गई। इस दीवार के नीचे चार बच्चे दब गए। इसमें एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गईं। चारों प्याऊ पर पानी पीने गई थीं, तभी अचानक हादसा हो गया।


चंबल में शादी के लिए अपहरण
चंबल में कुख्यात डकैत ने अपने से 30 साल छोटी लड़की से शादी के लिए उसके चाचा का अपहरण कर लिया है। डकैत पर 70 हजार रुपए का इनाम है। लड़की के पिता को धमकी दी है कि बात नहीं मानी तो भाई को जान से मार देंगे। डकैत का नाम है गुड्‌डा गुर्जर।

ट्रेन के इंजन का पहिया ट्रैक से उतरा
भोपाल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह जोधपुर ट्रेन के इंजन का पहिया ट्रैक से उतर गया। हादसे के दौरान खाली हो चुकी ट्रेन से इंजन को अलग किया जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे के बाद इंजन को दोबारा पटरी पर लाने में करीब एक घंटे का समय लग गया। अच्छी बात रही कि ट्रेन खाली होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ

4 करोड़ की लग्जरी कारें खरीदवाईं
भोपाल में सरकारी विभागों में गाड़ियां किराए से लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले 7 सदस्यीय गिरोह सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1 करोड़ 15 लाख रुपए कीमत की 13 कारें बरामद हुई हैं। गैंग लोगों से नई कारें खरीदवाने के बाद सरकारी विभाग में उन्हें अटैच कराने का झांसा देकर वाहन लेकर गायब हो जाता था।

बारातियों पर बरसे लाठी-डंडे
चंबल में बारातियों की लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की गई। उनका कसूर सिर्फ इतना था ड्राइवर ने मंदिर के बाहर लगी दुकानों के सामने बस खड़ी कर दी थी। दुकानदारों ने बारातियों से बस हटाने को कहा तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस पर लाठी-डंडे लेकर दुकानदारों और आसपास के लोगों ने बारातियों को पीटना शुरू कर दिया।


By - Sarag tv news
18-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.