पुलिस पर धाबा बोलने वाले पांच चोरों को पुलिस ने दबोचा || SAGAR TV NEWS ||
चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं। की वो पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। मामला छतरपुर जिले से सामने आया है। जहां बीते आठ नवंबर को चोरी की वारदात कर रहे पांच चोरों ने पुलिस पर लाठी डंडो से हमला किया था। जहाँ पुलिस ने पाँचों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिविल लाईन थाना अंतर्गत बतायी जा रही है। बताया गया की ये पाँचों चोर पुलिस लाईन स्थित पुराने बायलेंस सेंटर का ताला तोड़कर चोरी की फिराक मे थे। तभी पुलिस लाईन में पदस्थ कॉन्स्टेबल शाक्ति सिंह और अमरीश यादव पहुंच गये। तो इन चोरों ने दोनों पर लाठी ,डंडे और हथौड़े से हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों ने सिविल लाईन थाने में इसकी सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी चोर फरार हो गये थे। लेकिन पुलिस ने कार्यवाई कर आखिरकार इन्हे दबोच लिया। मामले में एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने जानकारी दी।a