सागर/राहतगढ़ में निकला RSS का पथ संचलन लोगों ने की फूलों की बारिश || SAGAR TV NEWS ||
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड राहतगढ़ का रविवार को नगर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में किया गया। इसके पहले स्वयंसेवकों ने पथ संचलन बस स्टैंड शनिचरा बाजार, बुधवारा वार्ड, झंडा चौक, संजय मार्केट बस स्टैंड होते हुए ब्लॉक कॉलोनी सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचा। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों पर नगर के लोगो ने जगह जगह स्वागत द्वार लगाकर फूलों की वर्षा की गई। पुराने थाने के पास पर्यावरण का संदेश देते हुए पौधों की झांकी लगाई गई। सुंदर रंगोली बनाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन भी लिखे गए और धर्म जागृति मंच के तत्वाधान में क्रमबद खड़े कर लोगों ने भव्य पुष्प वर्षा की। विभाग संघ संचालक जीएस चौबे ने बौद्धिक दिया। उन्होंने कहा कि जो प्रकृति के नियमों के साथ चलते हैं, उसी को धर्म कहते हैं। ब्रह्मांड में धर्म की स्थापना ईश्वर ने की। स्वामी विवेकानंद ने संस्कारों को अपनाया और यूरोप में जाकर बौद्धिक राज कर लिया।