मंत्री गोविंद सिंह का बड़ा बयान अभी कई और नेता कांग्रेस छोड़कर आएंगे भाजपा में
बीएस जैन परिवार के सदस्य नेवी जैन हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीँ राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा की अभी 2 सालों में कांग्रेस के और कई नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आएंगे। क्योंकि भाजपा में एकता है। मान है। सम्मान है। और कांग्रेस मे सिर्फ विखराव है। ये बयान उन्होंने तब दिया जब वो सागर जिले के सुरखी पहुंचे थे और उनसे कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में आने पर सवाल किया गया था। दरअसल मंत्री गोविन्द सिंह शुक्रवार को सुरखी विधानसभा में कई निर्माण कार्यों का भूमि का पूजन करने पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने क्षेत्रवासियों को करोड़ों की सौगात दी।