सागर-हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया छठ पर्व || SAGAR TV NEWS ||

 

बिहार के प्रमुख त्यौहार छठ पर्व की सागर में भी धूम रही, मकरोनिया के 10 वि बटालियन में यह पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया, छठ पर्व के तीसरे दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी को छठ का महत्वपूर्ण दिन है। इसे डाला छठ के नाम से भी जाना जाता है। सूर्यदेव के तेज से शोभित छठ पूजा का ये त्योहार बीते 8 नवम्बर को शुरू हुआ था। वहीं बुधवार को शाम के समय डूबते हुए सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया। सूर्य षष्ठी का यह व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छी सेहत, पारिवारिक सुख-समृद्धि और मान-सम्मानके लिए किया जाता है।
छठ के तीसरे दिन शाम को बांस की टोकरी में फलों, ठेकुआ, चावल के लड्डू आदि से अर्घ्य का सूप सजाया गया है, जिसके बाद महिलाओं ने अपने परिवार के साथ सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही चौथे दिन सुबह उगते हुए सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया जायेगा और अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जायेगा।


By - Sarag tv news
10-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.