शाहगढ़ में बाइक का हुआ एक्सीडेंट जेल से पेरोल पर आये युवक की गयी जान दूसरा जख्मी || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के शाहगढ़ के छानबीला थाना अंतर्गत दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए भाग गया। दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गयी वहीँ दूसरा घायल हुआ है। जिसे छानबीला पुलिस ने सामुदायिक अस्पताल भेजा था जहाँ से उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है। ये घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित निवार की घाटी से सामने आयी है।
छानबीला थाना प्रभारी सुनीता तिवारी से मिली जानकारी के मुताबिक निवार की घाटी पर दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। तत्काल घटना स्थल पहुंचकर देखा तो सड़क पर एक युवक मृत हालत में पड़ा था वहीँ दूसरा सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में था। जिसे पुलिस वाहन से शाहगढ़ अस्पताल लेकर आये। दोनों के परिवारों को सूचना दे दी गयी है। मृतक का नाम मनीष प्रजापति है जो वार्ड नंबर 8 शाहगढ़ का निवासी था। जो दीपावली पर जेल से पेरोल पर आया था। तो राहुल बेगी निवासी वार्ड 3 शाहगढ़ गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनो युवक बाइक से सागर की ओर जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। मृतक का पीएम कराकर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


By - sunil tiwari
08-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.