राहतगढ़- शराब से भरी कार एम्बुलेंस से टकराई करीब एक लाख की शराब जप्त आरोपी भागे || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के राहतगढ़ थाना अंतर्गत एक शराब से भरी स्विफ्ट डिजायर कार ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। जिससे दो महिलाओं को चोट आई है। कार से करीब एक लाख रूपये की शराब जप्त की गयी है। जानकारी के मुताबिक सागर पासिंग कार बेगमगंज तरफ से अवैध शराब भरकर परिवहन के उद्देश्य से सागर की ओर जा रही थी। वही एंबुलेंस जिसमें एक गंभीर पेशेंट था जो सागर श्री अस्पताल से रेफर होकर ऑपरेशन के लिए भोपाल जा रहा था। तभी हादसा हो गया। जिससे कार और एम्बुलेंस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौका देख कार में सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गए। एंबुलेंस में बैठी शिवानी को पैर में तो किरण को सिर में चोट आई है।
गोविंद प्रसाद दुबे ने बताया कि उनके पिता का ऑपरेशन होना है जिसके लिए भोपाल जा रहे थे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी आनंद राज स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचे। आरोपियों की तलाश में पुलिस वाटरफॉल की ओर काफी देर तक सर्च ऑपरेशन करती रही लेकिन आरोपी फरार हो गए। इसके बाद थाना प्रभारी ने डॉक्टर से संपर्क कर दूसरी एंबुलेंस से पेशेंट को भोपाल रिफर करवाया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 19 पेटी देसी शराब जप्त की गयी। जिसकी कीमत करीब 95 हजार रूपपये है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


By - Dharmendra Singh Rajput Rahatgarh (M.P.)
06-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.