सागर जिले में जल्द बढ़ाई जाएगी निकायों की गाड़ियों और कर्मचारियों की संख्या


सागर नगर निगम समेत जिले की निकायों की गाड़ियों और कर्मचारियों की संख्या जल्द ही बढ़ायी जा सकती है। इसको लेकर निगमायुक्त आरपी अहिरवार ने जिले के सी.एम.ओ. और निगम अधिकारियों के साथ रेमकी अधिकारियों की बैठक ली। जिमसें उन्होंने रेमकी अधिकारियों को निर्देश दिये कि नगर निगम सहित जिले की जिन निकायो की गाड़ियों एवं कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की डिमांड की गई है। उसे बढ़ाने की कार्यवाही की जाये साथ ही कचरे के निष्पादन के लिए ट्रामिल प्लांट लगाया जाये। जिसकी एक दिन में 500 टन कचरा निष्पादन करने की क्षमता होती है।
बैठक में आयुक्त ने रेमकी अधिकारियों से कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में लगभग 60 प्रतिशत काम आपका होता है। जिसको ध्यान में रखते हुये जिन स्थानों पर एम.आर.एफ. प्लांट लगना है। उसे लगाया जाये, उसी प्रकार डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के अंतर्गत हर कचरा गाड़ी में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने कंपाटमेंट लगाने के अलाव आई.ई.सी.तुरंत चालू कराया जाये।
साथ ही जिले की सभी नगर पालिकाओं समेत कचरा गाड़ियों की टाईमिंग और मूवमेंट पर भी निगम द्वारा नजर रखने एप बनाया जाये। ताकि नगर निगम सहित नगर पालिकाओं में चल रही गाड़ियां समय पर डोर-टू-डोर पहुंचे।


By - sagar tv news
03-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.