सागर- तालाब में नहाने गया घर का एकलौता चिराग बुझा || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के राहतगढ़ थाना अंतर्गत मरदानपुर में एक युवक तालाब में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया की सभी लोग दीपावली की तैयारियां कर रहे थे और अपने कामों में लगे हुए थे। तभी अचानक खबर मिली की गांव के बाहर स्थित तालाब में एक युवक डूब गया। जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दीपावली के ठीक पहले परिवार का एकलौता चिराग बुझ गया। सागर से पहुंची SDERF की टीम ने काफी सर्चिंग कर उसके शव को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक राहतगढ़ के मरदानपुर का एक युवक देवकुमार यादव जो शारीरिक रूप से दिव्यांग था। किसी को बताए बिना ही तालाब में अकेला नहाने चला था जो डूब गया। आस-पास के लोगों ने तालाब किनारे कपड़े देखे तो युवक की खोजा और थाना प्रभारी आनंद राज को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गहराई ज्यादा होने से सागर से SDERF टीम को बुलाया गया था। करीब 2 घंटों की मशक्कत के बाद कांटे से शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद शव को पीएम के सामुदायिक अस्पताल भेजा गया