सागर लोकायुक्त ने तीन दिन में दूसरे रिश्वतखोर को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा || SAGAR TV NEWS ||
तीन दिनों में एमपी के दमोह में दूसरे रिश्वतखोर को सागर लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा है। इस बार नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक को पकड़ा गया है। सरकार द्वारा गरीबों को दी जाने वाली मृत्यु सहायता राशि के लिए रिश्वत मांगी गयी थी। मामले के मुताबिक शहर के नया बाजार में रहने वाले हेमेंद्र राज के पिता का निधन 2020 में हुआ थी और उसने प्रदेश सरकार की अनुग्रह सहायता राशि के लिए नगर पालिका में आवेदन किया था। जिसके बाद से सहायक राजस्व निरीक्षक मनोज तंतुवाय लगातर दस हजार रुपये की मांग कर रहा था। मजदूर हेमंत ये रकम देने में सक्षम नही था और उसने लोकायुक्त में शिकायत की। जिसके बाद बुधवार को मछली मार्केट से उसे रिश्वत लेते रंगे हांथो गिरफ्तार किया। बीच बाजार कार्यवाई के बाद लोकायुक्त की टीम कोतवाली थाना लेकर आयी जहां कार्यवाई जारी है। इसको लेकर लोकायुक्त निरीक्षक मंजू सिंह ने जानकारी दी।