सागर खुरई-मंत्री के क्षेत्र में खाद के लिए मोहताज किसानों ने किया हंगामा

मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह के क्षेत्र में किसानो के लिए खाद का संकट बना हुआ है 3 दिनों से लाइन में लगकर टोकन पर्चियां ले रहे किसानों ने खुरई के नई कृषि उपज मंडी में हंगामा किया, टोकन मिलने के बाद खाद की जानकारी नही मिलने से किसानो का गुस्सा फूट गया था
दरअसल किसानों ने खुरई की उपज मंडी के गेट पर एक बार फिर जमकर हंगामा कर दिया। मंडी गेट को बंद कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने बताया डीएपी खाद एक बड़ी समस्या बन गई है। खाद के न मिलने से किसान रवि की फसल की बोनी नही कर पा रहे है। यदि समय पर बोनी नहीं हुई तो फसल अच्छी नही आएगी। मंडी के डबल लॉक पर खाद के लिए टोकन पर्चियाँ दी जा रही थी। किसानों को आशा थी कि पर्चियों के बाद खाद कब मिलेगी यह बताया जायेगा लेकिन खाद के मिलने की जानकारी नही दी जा रही थी। हंगामा होने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुँच गई। किसानों को समझाइश दी गई।

 


By - Sagar tv news
31-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.