MP | लड़की से जमीन की धोखाधड़ी नायब तहसीलदार, पटवारी समेत 12 पर मामला दर्ज || SAGAR TV NEWS ||

 

नाबालिक लड़की की पैतृक जमीन उसके नाम करा देने का लालच देकर उससे कोरे कागजातों पर साइन कराकर चार सौ बीसी किये जाने का मामला सामने आया। जो शिवपुरी जिले के खनियाधाना के पोटा गांव से सामने आया है। बताया गया की न्यायालय के आदेश के बाद पूर्व नायब तहसीलदार अरुण सिंह गुर्जर, पटवारी मनोज नागर पर दस्तावेजों की कूटरचना और चार सौ बीसी का मामला खनियाधाना थाने में दर्ज किया गया है। मामले में रूबी नामक से धोखाधड़ी की गयी। बाद में पटवारी मनोज नागर और नायब तहसीलदार अरुण गुर्जर से मिलीभगत करके रूबी के रिश्तेदारों ने कृषि भूमि अपने नाम करा ली। रूबी को बाद में पता चला कि उसकी जमीन चाचा ने हड़प कर बेच दी है। नायब तहसीलदार ने लोगों से षड्यंत्र करके इस लड़की को बालिग बता दिया और फर्जी विक्रय पत्र बनाकर जमीन को बिक्री का नामांतरण भी करा दिया। जमीन रतन और पूरन सिंह नाम के व्यक्ति को बेची गई और इसी बेचने में रजिस्ट्री लेखक सहित अरुण सिंह गुर्जर और पटवारी मनोज नागर ने मुख्य भूमिका निभाई। लड़की ने इस पूरे मामले की शिकायत खनियाधाना थाने में की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद लड़की ने न्यायालय में परिवाद दाखिल किया। उस आधार पर नायब तहसीलदार अरुण सिंह गुर्जर समेत 12 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
इसको लेकर पीड़िता ने जानकारी दी।
वहीँ थाना प्रभारी बिंदुसार सिंह का कहना है। की मामला न्यायालय में दायर परिवाद के निर्देश के आधार पर कायम किया गया है। तहसील से दस्तावेज ले रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।


By - Rakesh Bhoj Shivpuri (M.P.)
31-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.