परिवार पर जादू-टोने शक का पड़ोसी ने दादा से बदला लेने पोते का किया Murder | TOP_10_मध्यप्रदेश29/10/21

 

भाई के सामने हत्या कर दी
भोपाल में बड़ा गुंडा बनने के लिए बदमाश फैजान उर्फ मूंगफली ने अपने ही दोस्त शाहरुख उर्फ RTO की हत्या कर दी। हत्या से पहले शाहरुख ने फैजान से हाथ जोड़ते हुए कहा कि भाई गरीबों को मत सताया करो। इस पर फैजान ने कहा, उसे इलाके का बड़ा गुंडा बनना है। हम तेरी हत्या करेंगे, वह इसे मजाक समझता रहा।

जहर खाने से किसान की मौत !
अशोकनगर के पिपरोल गांव में एक किसान की जहरीले पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों के आरोप है की किसान कई दिनों से खाद के लिए परेशान हो रहा था। इसी बात से चिंतित किसान ने जहरीले पदार्थ पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसकी उसकी मौत हो गई।


दादा से बदला लेने पोते की हत्या
खंडवा के मूंदी नगर में 3 साल के मासूम अक्षांश की हत्या पड़ोस में रहने वाले श्रीराम सिंह ने की थी। आरोपी को शक था कि उसके घर में झगड़े का कारण अक्षांश के परिवार वाले हैं, उन्होंने जादू-टोना करके रखा है। सख्ती से पूछताछ में श्रीराम ने वारदात कबूल कर ली।



बालाघाट में दो बसों में लगी आग
बालाघाट में बुढ़ी क्षेत्र एक खाली प्लाट में रखीं दो बसें आग लग गई। देखते ही देखते आग भड़कने लगी, जिससे धुएं का गुब्बार उठने लगा। कौशल ट्रेव्हलर्स की दो बसो में एकाएक आग लगने की घटना की जानकारी के बाद नपा के फायर अमले की मदद से आग पर काबू पा जा सका।

देवास में परिवार के पांच लोग गायब
पिछले दिनों देवास के एक परिवार के लापता होने के बाद अब पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। छानबीन के दौरान पुलिस को कुछ सुराग मिले है कि परिवार ने लोगों से लाखों रुपए के कर्ज लिए हैं। और परिवार समेत वे भाग गए।

उपयंत्री 35 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
जबलपुर लोकायुक्त ने शुक्रवार 29 अक्टूबर को कृषि उपज मंडी के उपयंत्री रमाशंकर अग्निहोत्री को 35 हजार रुपए रिश्वत लेते दबोचा। आरोपी ने ये रकम मंडी में निर्मित दुकान का मूल्यांकन और मद परिवर्तन के एवज में मांगा था। लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

बीच पटरी पर फंसा ट्रक
उज्जैन में आज एक बड़ा रेल हादसा टल गया। उन्हेल से इंगोरिया के बीच रेलवे फाटक पर एक लोडेड ट्रक बीच पटरी पर फंस गया। इस दौरान फाटक भी बंद हो गया। ट्रक के बंद हो जाने से गेटमेन बुरी तरह घबरा गया। उसने तत्काल उज्जैन रेलवे स्टेशन पर इसकी सूचना दी। सूचना पर इंटरसिटी को रेड सिग्नल देकर इंगोरिया के पहले ही रोक दिया गया


पंगत में बेइज्जती हुई तो लगा ली थी फांसी
सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के ग्राम मुहली में व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों ने समाज की पंगत में मृतक के साथ मारपीट की थी। मारपीट से आहत होकर मृतक ने फांसी लगाई थी।

कंटेनर ट्रक से 108 किलो डोडा चूरा बरामद
राजगढ़ जिले के जीरापुर में पुलिस की टीम ने ट्रक से 108 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। डोडा चूरा की खेप सुसनेर से जीरापुर जा रही थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

अचानक दतिया पहुंचीं प्रियंका
दतिया में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को अचानक मां पीतांबरा के दर्शन करने दतिया पहुंचीं। करीब 1.45 बजे इनका काफिला मंदिर के सामने रुका। इसके बाद उन्हें 15 मिनट तक मां के दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ा। प्रियंका को 15 मिनट इसलिए इंतजार करना पड़ा


By - Sarag tv news
29-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.