राहुल गाँधी के बयान के बाद कई कांग्रेस नेताओ ने अपने पद से दिया इस्तीफा

 

 

4521

 

चुनाव में हार के बाद पार्टी के किसी पदाधिकारी की तरफ से इस्तीफे की पेशकश नहीं करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नाराजगी के त्यागपत्र की लाइन लग गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से लेकर पार्टी में विभिन्न पदों पर नियुक्त पार्टी के 120 से ज्यादा नेताओं ने इस्तीफे की पेशकश की है।

 

इस्तीफा देने वालों में गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडांकर, हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रमुख सुमित्रा चौहान, मेघालय से पार्टी महासचिव नेट्टा पी. संगमा, सचिव वीरेंद्र राठौर, छत्तीसगढ़ के सचिव अनिल चौधरी, मध्य प्रदेश के सचिव सुधीर चौधरी और हरियाणा के सचिव सत्यवीर यादव समेत कई बड़े नेता शामिल हैं।

 

पार्टी नेताओं ने सामूहिक पत्र के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष को अपने इस्तीफे भेजे है। इस पत्र पर अभी तक कांग्रेस के 120 पदाधिकारी हस्ताक्षर हैं। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हैं। पार्टी नेताओं का कहना है अभी कुछ और पदाधिकारी भी अपने पद से त्यागपत्र दे सकते है।

 

मालूम हो कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले माह कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर चुके है। सीडब्लूसी ने उनका इस्तीफा नामंजूर करते हुए उन्हें संगठन में बदलाव के लिए अधीकृत कर दिया था। पर राहुल गांधी मानने के लिए तैयार नही है। इसके बाद पार्टी नेता और कार्यकर्ता उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे है।

 

राहुल गांधी ने बुधवार को यूथ कांग्रेस के नेताओ से बातचीत करते हुए कहा था कि उन्हें इस बात का दुख है कि किसी मुख्यमंत्री, महासचिव या प्रदेश ने इस्तीफा नही दिया। इसके बाद पार्टी में त्यागपत्र का सिलसिला शुरू हुआ।


By - sagar tv news
29-Jun-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.