सागर- जब संयुक्त संचालक ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण तो मिली अव्यवस्थाएं

सागर जिला अस्पताल में परिवार नियोजन का काम बहुत कम है। ये बात संयुक्त संचालक डॉ. नीना गिडियन संयुक्त ने कही है। दरअसल उन्होंने यहां का औचक निरीक्षण किया था। बताया गया की अस्पताल में सफाई तो हो रही है। लेकिन 2 दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। उन्होंने अटेंडेंस रजिस्टर देखा जिसमें डॉ. गोस्वामी की एंट्री थी। इसके बाद डॉ. नीना गिडियन ने मेटरनिटी विंग का निरीक्षण किया। जहाँ डिलीवरी के मुताबिक पीपीआइयूसीडी नहीं लगाई जा रही। महिला विंग की इंचार्ज डॉ ललिता पाटील को इसे जल्द सुधारने के निर्देश दिए। दरअसल एच डी यू आइसीयू में बहुत ही कम जटिल और गंभीर महिलाओं को रखा जाता है। वहीँ 3 नई महिला मेडिकल अफसर की भर्ती हुई है। जिन्हें इंडक्शन ट्रैनिंग दिलाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान पाया की मेजर ओटी में बहुत कम आपरेशन हो रहे हैं और सर्जन की कमी भी पाई गई।
इसके बाद संयुक्त संचालक ने कम्यूनिटी हेल्थ आफीसरों को मातृ मृत्यु के कारण और कैसे जटिल समस्या का प्रबंधन किया जाए जिससे यहां मातृ मृत्यु दर कम की जा सके इसकी क्लास ली। इस दौरान उनके साथ अन्य डॉक्टर और स्टाफ मौजूद था।

 


By - sagar tv news
27-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.