सागर में करवाचौथ का उत्साह महिलाओं ने की विशेष पूजा || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई में करवा चौथ पर मंदिरों में पहुँचकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने विशेष पूजा अर्चना की। करवा चौथ का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस साल करवा चौथ की पूजा रोहिणी नक्षत्र में की जा रही है। यह शुभ संयोग 5 साल बाद बना है। इसके अलावा रविवार के दिन व्रत होने से सूर्य देव का भी शुभ प्रभाव व्रत पर पड़ा है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता हैं। यह त्योहार रविवार को मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म मे यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता हैं। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरा दिन निर्जल उपवास रखती है और मां करवा से सुखी दाम्पत्य जीवन की प्रार्थना करती हैं। फिर पूरे दिन महिलाएं चांद के दीदार का इंतजार करती हैं। रात को चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं। करवा चौथ पर बड़ी संख्या में महिलाएं नगर के प्रसिद्ध महाकाली मंदिर, किला मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इसके अलावा सिख समाज की महिलाओं ने करवा चौथ पर विशेष पूजा की और वीरों कुंडी की पूजा का महत्व बताया।


By - Manoj Barwani Khurai (M.P.)
24-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.