करवा चौथ पर पति-पत्नी का प्रेम समर्पण, एक साथ जली चिता | TOP_10_मध्यप्रदेश 24/10/2021 | STVN INDIA |

 

पानी के गड्‌ढे में डूबे दो मासूम, मौत
उमरिया में पत्थर उत्खनन के दौरान हुए गड्‌ढे में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत हो गई। मासूमों के साथ दाे अन्य दो बच्चे भी गए थे। उन्होंने घटना की सूचना परिजनों काे दी। कोतवाली थाना क्षेत्र के निगहरी गांव स्थित निजाम क्रेशर के बगल में मौजूद तालाब नुमा गहरा गड्‌ढा है,

गार्ड की पत्नी से अवैध संबंध में हत्या
उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में महाकाल नि:शुल्क अन्नक्षेत्र के प्रभारी निनाद काले को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि निनाद काले के ही गार्ड की पत्नी से अवैध संबंध थे।




7 दिन में 2 नरबलि का मामला
ग्वालियर में संतान के लिए 7 दिन में 2 कॉलगर्ल की नरबलि देने की कहानी फिल्मी होती जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में पता लगा है कि दोनों कॉलगर्ल की हत्या से पहले मास्टरमाइंड नीरज परमार ने उनसे सेक्स किया था। तांत्रिक ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था। इसके बाद उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी  
देवास जिले में पति-पत्नी के अटूट रिश्ते पर करवाचौथ के पर्व के दिन दोनों की मौत से पूरे इलाके में मायूसी छा गई है। पति-पत्नी के प्रेम और समर्पण के पर्व करवा चौथ पर जिले के बागली ब्लाक के उदयनगर मे पति की मौत के बाद वियोग में पत्नी की भी मौत का दुःखद समाचार सामने आया है।

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
छतरपुर में 20 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद देर रात जिला अस्पताल मं हंगामा हुआ। वहीं परिजनों ने मृतका के पति और ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। उन्होंने अस्पताल के बाहर गेट छत्रसाल चौक पर चक्का जाम किया था, जहां पुलिस की समझाइश के बाद जाम खोला गया।

रायसेन में सड़क हादसा टला
रायसेन जिले के दीवानगंज में विदिशा से भोपाल जा रही प्रीत कंपनी की सवारी बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गई, जब इस बस के चलते हुए पिछले दोनों पहिए निकल गए।  इस बस में लगभग 40 सवारियां बैठी थी। जिसमें 8 से 10 लोग घायल हो गए।

जन्मदिन पर गैंगवार में हत्या
मैक्सिको में 22 अक्टूबर को हुई गोलीबारी में मरने वालों में जबलपुर की अंजलि रेयात भी शामिल थीं। उनके पति उत्कर्ष श्रीवास्तव सैन जोस में रहते हैं। खास है कि घटना वाले दिन अंजलि का बर्थडे भी था। वह नेटफ्लिक्स में सीनियर मैनेजर हैं।

आग लगा कर थाने की ओर लगा दी दौड़
अनूपपुर के जैतहरी में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। थाने के सामने ऑटो ड्राइवर ने खुद को आग के हवाले कर दिया और लपटों से घिरने के बाद थाने घुस गया। यहां पुलिसवालों ने कंबल डालकर आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। ऑटो ड्राइवर का आरोप है कि उसे पुलिस तक बात पहुंचाने के लिए यह कदम उठाना पड़ा


भोपाल में आश्रम-3 का विरोध
प्रकाश झा की अपकमिंग मूवी आश्रम-3 को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। भोपाल में पुरानी जेल में फिल्म यूनिट का रास्ता रोकर गाड़ियों में तोड़फोड़ की। प्रकाश झा पर स्याही फेंक दी। डीआईजी इरशाद वली मौके पर पहुंचे हैं।

कांग्रेस MLA भाजपा में शामिल
उपचुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। खरगोन के बड़वाह से पार्टी विधायक सचिन बिरला बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सनावद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में पहुंचकर बीजेपी की सदस्यता ली। बिरला, कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के समर्थक हैं।


By - Sarag tv news
24-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.