सागर में प्रशासन ने खाद को लेकर बनाई व्यवस्था नाकाफी किसान परेशान ! || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले में डी.ए.पी. खाद संकट गहराया हुआ हुआ। जहाँ लोगों को लाइनों में लगकर खाद लेने की जद्दोजहद करनी पड़ रही है। जिसको देखते हुए म.प्र.कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी कृषि उपज मंडी स्थित खाद वितरण केन्द्र पहुंचे। मौके पर मौजूद एस.डी.एम. पवन बारिया,कृषि उपज मंडी के सचिव राकेश भार्गव के अलावा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। जहाँ अधिकारियों के साथ खाद वितरण की व्यवस्था की हकीकत जानते हुए किसानों की समस्याओं को सुनकर मौके से ही कलेक्टर दीपक आर्य से बात की। जानकारी देते हुए कहा की जिला प्रशासन ने खाद को लेकर जो व्यवस्था बनाई है वो नाकाफी है। कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है। तो जिला मुख्यालय पर मात्र दो केंद्रों से ही खाद क्यों वितरण की जा रही हैं। और किसानों की सोसायटियों को खाद न देने का क्या कारण है। उन्होंने कहा कि कोसों दूर से आये किसानों को टोकन देकर भटकाने का काम किया जा रहा हैं। किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मांग की किसानों की सोसायटियों के माध्यम से खाद का वितरण किया जाए।


By - Sarag tv news
24-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.