सागर में अवैध रूप से हो रही घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफलिंग पर कार्यवाई 38 सिलेंडर जप्त SAGAR TV NEWS

 

सागर में तमाम तरह के माफियाओं पर कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर प्रशासन की कार्यवाई जारी है। इसी को देखते हुए शनिवार को चितौरा बस स्टैंड पर स्थित आशीष सीमेंट स्टोर, आशीष किराना स्टोर से अवैध रूप से घरेलू सिलेंडरों से छोटे सिलेंडर में रिफिल किए जाने पर कार्यवाई की गयी। यहां बिना दस्तावेज के घरेलू सिलेंडरों का बड़ी संख्या में स्टॉक करके रखा गया था। जो आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन करना पाया गया। जिस पर आशीष किराना के संचालक आकाश जैन से गैस रिफेल किट सहित कुल 38 गैस सिलेंडर जप्त किए। जिसमें 33 सिलेंडर बड़े वहीँ 5 सिलेंडर छोटे जप्त किये। कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर जिला खाद्य अधिकारी सपना त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सहायक खाद्य अधिकारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी चारू जैन ने की।


By - Sarag tv news
23-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.