सागर में भोपाल रोड और राजघाट रोड पर बनेंगे दो सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड


जल्द ही भोपाल रोड और राजघाट रोड पर दो सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड बनाए जाएंगे। यहां पर बस, कार पार्किंग ऑटो स्टैंड की व्यवस्था भी की जाएगी। यह निर्णय गुरुवार को सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में लिया गया है। कलेक्टर सह अध्यक्ष एसएससीएल दीपक आर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। स्मार्ट सिटी राजघाट रोड पर आरटीओ ऑफिस के पास नया बस स्टैंड और बस डिपो बनाएगी यहां करीब 100 बसों का पार्किंग एरिया विकसित किया जाएगा। साथ ही कार और बाइक पार्किंग ऑटो स्टैंड सड़क बिजली पानी की व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। वहीँ दूसरा बस स्टैंड भोपाल रोड पर मोतीनगर के पास बनेगा। ये दोनों बस स्टैंड बनने से शहर में यातायात का दबाव कम होगा। इसके अलावा बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला अस्पताल का अपग्रेडेशन किया जाएगा। इससे मरीजों को सुविधाएं बढेंगी। जिला कोर्ट परिसर के सामने वकीलों की बैठक व्यवस्था भी स्मार्ट सिटी करेगी। स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के फेस-2 का काम शुरू करने की अनुमति भी बोर्ड दी है। पैन सिटी एरिया में रोड सेफ्टी रोड मार्किंग और साइनेज लगाने का काम भी किया जाएगा। इसके अलावा सागर कन्वेंशन सेंटर सागर सिटी गवर्नेंस सेंटर ट्रांसपोर्ट नगर एंड मैकेनिकल कॉम्पलेक्स के फाइनेंशियल रेट्स को मंजूरी प्रदान की गई।
शहर में होने वाले धरना-प्रदर्शन सभा जुलूस या अन्य बड़े आयोजनों पर नजर रखने मोबाइल कमांड एंड कंट्रोल व्हीकल खरीदी जाएगी। सीसीटीवी कैमरे से लैस वाहन से ही इसे कंट्रोल किया जायेगा।


By - sagar tv news
22-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.