MP ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकालने के बाद बिगड़ी स्थिति पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले SAGAR TV NEWS

 

प्रदेश भर में ईद मिलादुन्नबी सौहार्द के साथ मनाया गया लेकिन जबलपुर जिले के हनुमानताल थाना अंतर्गत मिलोनीगंज में जुलूस निकालने पर विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े वहीँ लाठीचार्ज भी किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा तत्काल घटना स्थल पर पहुँच गये थे। जानकारी के मुताबिक मुस्लिम समुदाय द्वारा मिलोनिगंज नालबंद मोहल्ला मछली मार्किट और अन्य क्षेत्रों में जुलूस निकाला जा रहा था। जबकि प्रशासन ने उन्हें सिर्फ अपने मुहल्ले में ही रहकर इसे मनाने कहा था। ऐसा आरोप है की इसके बावजूद कुछ लोगों ने पुलिस वैरिकेट लांघने की कोशिश की पुलिस के रोकने पर उन्होंने पत्थर बरसाना शुरू कर दिए। जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीँ जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने करीब 1 दर्जन से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना के बाद संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा की अशांति पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर ली गई है। और उन पर कठोर कार्यवाही की जा रही है।


By - Harish Dubey Jabalpur (M.P.)
20-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.