सागर में देवी का जी का चल समारोह रोककर अपमान करने का आरोप !
बीते दिनों सागर जिले के जरुआखेड़ा में दुर्गा विसर्जन के समय विवाद हो गया था। मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है। ऐसा आरोप है की खुरई ग्रामीण थाना अंतर्गत शनिवार को वनहट गांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान मोहित कोरी ने शराब के नशे मे दुर्गा जी की झांकी के वाहन को रोका और अपशब्द कहे। साथ ही कहा की जब उससे चंदा नहीं लिया तो घर केेे सामने से ट्रैक्टर कैसे निकाला। ऐसा भी आरोप है। की समझा रहे लोगों पर ट्रेक्टर चढ़ाने की कोशिश की गयी। इस दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों को चोटें भी आयी हैं। जिससे कुशवाहा समाज में आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने थाने में शिकायत की गयी है। मामले में एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा का कहना है। की एफआईआर दर्ज की गयी है और इसकी जांच की जा रही है।