सागर अज्ञात ट्रक व्यक्ति को रौंदकर हुआ फरार चली गयी जान
सागर जिले के खुरई क्षेत्र में हो रहे हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को खिमलासा में अज्ञात ट्रक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। ये घटना खिमलासा के मालथौन रोड स्थित फरकना तिराहे पर हुई। जहां एक अज्ञात ट्रक ने अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद डॉयल 100 मौके पर पहुंची। जिसकी मदद से घायल को खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। खिमलासा पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। मामले में सिविल अस्पताल के डॉ. पीके जैन ने जानकारी दी।