TOP_10_मध्यप्रदेश : प्रेमी के साथ भागी पत्नी, नाराज भाईयों ने माँ का मर्डर किया || STVN INDIA ||

 

बस ने बाईक सवारों को कुचला
मुरैना में बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बस सबलगढ़ से कैलारस जा रही थी। इसी दौरान नैपरी पुल पर सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शराबी बाप ने बेटी को मार डाला
मुरैना में 10 साल की बेटी को उसके बाप ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि वह सहेलियों के साथ माता की झांकी देखने गई थी। घर लौटने में देर हो गई तो नशे में चूर बाप आपा खो बैठा। उसे डंडे से तब तक पीटा, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।

तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत
देवास में भटुनी गांव में छोटे तालाब में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के कुछ लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास करते हुए तालाब से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सड़क हादसे में 1 की मौत
धार में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर पेट्रोल पंप पर गाड़ी से उतरकर पानी पीने जा रही महिलाओं को तूफान गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला के पेट पर गाड़ी का पहिया चढ़ने से उसकी मौत हो गई। साथ ही खड़ीं दो युवतियां और एक महिला को हल्की चोटें आईं हैं।

प्रेमी के साथ भागी बहन, भाईयों ने माँ की हत्या
गुना में प्रेमी के साथ भागी विवाहिता के भाइयों ने प्रेमी की मां की घर में घुसकर हत्या कर दी। पति के साथ अशोकनगर काम से गई पत्नी वहीं से प्रेमी के साथ भाग गई। महिला के भाई प्रेमी के घर पहुंचे जहां उसकी मां मिल गई। भाइयों ने चारपाई की पाटी से मार-मार कर उसकी मां की हत्या कर दी

 TV देखने के बाद छात्रा ने दे दी जान
ग्वालियर में बीते 24 घंटे में अलग-अलग हादसों में 6 लोगों की जान गई है। दो ने फांसी लगाकर तो दो की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हुई है। मुरार के आदित्य नगर में बी कॉम की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी है।

25 लाख का सोना लेकर कर्मचारी गायब
ग्वालियर के लश्कर सराफा से एक कर्मचारी 25 लाख रुपए के गहने लेकर गायब हो गया है। व्यापारी ने बैग में जेवरात रखकर सील लगवाने के लिए कर्मचारी को दिए थे। कर्मचारी सील लगवाने तो पहुंचा पर लौटकर नहीं आया। इस मामले में कोतवाली थाने में संदेही कर्मचारी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है।

मंदिर में डांस करने वाली महिला पर FIR
उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में डांस के स्टेप का वीडियो बनाकर गाने पर मिक्सिंग करके वाली महिला पर FIR दर्ज हो गई। महिला ने मंदिर के अंदर का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। वीडियो वायरल होने के बाद महाकाल मंदिर के पुजारी ने इसे आपत्तिजनक बताया था।

मंच से ही भाजपा विधायक ने दी गाली
सागर के बीना के वीर सावरकर वार्ड में सड़क के डामरीकरण के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के बीना विधायक महेश राय ने बेशर्मी की हद पार कर दी. जब उन्होंने मंच से ही भाषण में अपशब्द का उपयोग कर दिया. विधायक महेश राय जहां मंच से संबोधित कर रहे थे.वहीं भाजपा की महिला पदाधिकारी भी मंच पर बैठी थी.


केंद्रीय कृषि मंत्री के क्षेत्र में खाद लूटा
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के क्षेत्र मुरैना में किसानों ने सोमवार को खाद से भरे ट्रक को लूट लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। किसान बोरियां लेकर भागने लगे। कुछ किसान खाद की बोरियां मौके पर छोड़कर भाग गए।


By - Sarag tv news
11-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.