सागर जिले के खिमलासा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों चले। जिसमें दोनों पक्षों के 2 महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को खिमलासा पुलिस अपने वाहन से खुरई सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। जहां सभी घायलों को भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक एक पक्ष से उषा धानक सुदीश दिनेश प्रेम रानी प्रताप घायल हो गये जहां प्रतापको गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय सागर रेफर कर दिया गया तो वहीं दूसरे पक्ष से सौरभ धानक आकाश और भगवान धानक घायल हो गए। सभी घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।