गढ़ाकोटा में माँ दुर्गा के पंडाल में बुंदेलखंड के गायक जित्तू खरे ने बांधा समा
नवरात्रि पर्व के चलते सागर जिले के गढ़ाकोटा में कई स्थानों पर जगत जननी मां जगदम्बा की झाकियां पंडालों में सजाई गई हैं। जिसके चलते पूरे नगर मे आदि शक्ति मां का नवरात्रि पर्व पर पूजन महाआरती जैसे धार्मिक अनुष्ठानों से सारा नगर मां की भक्ति मे लीन है। पथरिया रोड स्थित जय एकता दुर्गा उत्सव समिति राम वार्ड के तत्वाधान में बुदेलखंड के लोकप्रिय कलाकार जित्तू खरे के भव्य भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया। जिसमें जित्तू खरे के द्वारा मां भगवती के भजनो की शानदार प्रस्तुति दी गयी जिससे पंडाल का माहौल बदल गया। हजारों की संख्या देवी भक्तों ने मां के भजनों को सुना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक भार्गव का आयोजक दिनेश लहरिया और उनके सहयोगियों ने स्वागत किया। वहीँ कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव भी पहुंचे। उन्होंने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भरत चौरसिया पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज तिवारी समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।