MP | महिला का मर्डर कर DEAD BODY को कंधे पर रखकर शहर में घूमता रहा आरोपी || SAGAR TV NEWS ||

 

अशोकनगर जिले के छैघरा कॉलोनी में राम जानकी मंदिर के पास एक टैंपू में महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सुबह करीब 5 बजे मोहल्ले के कुछ लोगों ने देखा तो टैंपू में महिला का शव रखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंपू के आगे वाली सीट पर अज्ञात महिला का शव पड़ा था। महिला की लाश मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की तलाश की तो उसमें दिखा कि आधी रात को एक व्यक्ति महिला को कंधे पर रखे हुए गली में आता दिखा। व्यक्ति बीच-बीच में मकानों के सामने जगह-जगह रुक कर शव लाता दिखाई दे रहा है। युवक महिला के शव को राम जानकी मंदिर के पास खड़ी एक टैंपू में रख कर भाग गया। महिला के गले में धारदार हथियार के हमले के निशान दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मृतिका की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही आरोपी की तलाश में भी जुट गई है।


By - Rahul Jain Ashoknagar
09-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.