MP | मोड़ पर साइड लेते समय पलटी यात्री बस और पिकअप 13 लोग पहुंचे अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||

 

 

मोड़ पर साइड लेने के दौरान एक यात्री बस और पिकअप वाहन पलट गया जिससे करीब 13 लोग घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी क्षेत्र से सामने आया है। जहाँ स्टेट हाइवे 43 पर शुक्रवार शाम बंदरिया घाट के मोड़ पर बस और पिकअप पलट गई। सभी घायलों को निजी वाहनों से पुलिस ने मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अस्पताल पहुँचाया। इलाज के बाद घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुँचाया। बताया जा रहा है। कि बस छिंदवाड़ा से सारनी आ रही थी। जिसकी रफ्तार काफी तेज थी। वहीं पिकअप बैतूल से पाइप भरकर दमुआ जा रही थी। तभी बंदरिया घाट मोड़ पर दोनों वाहन साइड लेने के दौरान अनियंत्रित हो गए। बस मुख्य मार्ग पर पलट गई। जबकि पिकअप सड़क के किनारे। बस चालक मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आवागमन शुरू कराया।


By - Vinod Pataria Ghoradongri (M.P.)
08-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.