सागर- पुरव्याऊ पर कंधे वाली काली जी पंडाल में हुई विराजमान देखिये
गुरुवार से माँ दुर्गा की आराधना का पर्व नवदुर्गों की शुरुआत हो गयी है। जिसको लेकर सागर में एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। वहीँ सागर की सबदे प्रसिद्द और पुरानी देवी प्रतिमाओं में से एक कंधे वाली सार्वजनिक पुरव्याऊ वाली काली जी जिनकी भव्य तरीके से स्थापना कर दी गयी है। गाजे बाजे के साथ देवी माँ पंडाल में विराजमान हो गयी हैं। इस दौरान पुरव्याऊ पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। माँ को काँधे पर सवार किये हुए कहार काली माई की जय का उद्घोष लगा रहे थे। गौरतलब है। की पिछली 117 सालों से लगातार पुरव्याऊ वाली काली जी की स्थापना हो रही है।