MP| Bhopal लिव इन में ब्यूटीशियन की मिली Dead Body

 

लिव इन में रह रही ब्यूटीशियन का शव फंदे पर मिला है। घटना के बाद से उसका लिव-इन-पार्टनर लापता है। भोपाल के MP नगर जोन-1 में रह रही युवती के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी के दोस्त ने उसे 3 महीने से बंधक बनाकर रखा था। वह युवती को भोपाल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ग्वालियर से लाया था। पुलिस को घटना स्थल पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। इधर, पुलिस युवक को उसका पति बता रही है, जबकि युवती के परिजनों का कहना है कि उसकी शादी नहीं हुई थी जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर निवासी किरण मेहदौरिया (27) उसने ब्यूटीशियन का कोर्स भी किया था। किरण के पिता सुरेन्द्र सिंह मेहदौरिया ने बताया कि मार्च 2020 में बेटी की पहचान ग्वालियर के रहने वाले पंडित दिनेश दुबे से हुई। दिनेश ने बेटी को बताया था कि वह मानव अधिकार आयोग से जुड़कर NGO चलाता है। साथ में दवा सप्लाई करता है। दिनेश 4 अगस्त को बेटी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ग्वालियर से भोपाल लेकर आ गया। सुरेन्द्र ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे एमपी नगर थाना पुलिस ने फोन किया कि किरण का शव उसके रूम में फंदे पर लटका है। सुरेन्द्र ग्वालियर में पेंटर हैं। किरण की मां मीरा देवी का कहना है की सोमवार शाम बेटी का फोन आया था। करीब आधा घंटे तक उसने बात की थी। बातचीत में उसने कोई समस्या नहीं बताई थी। उनकी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनेश मेरी बेटी को फोन पर बात करने नहीं देता था। ग्वालियर भी नहीं आने देता था। इसकी शिकायत मैंने तीन माह पहले ग्वालियर एसपी आफिस में की थी। व्यवसाय के लिए दिनेश मुझसे पांच लाख रुपए ले चुका है। जबकि बेटी को झांसा देकर उसने 1 लाख 20 हजार रुपए लिए थे। वह पैसा वापस नहीं कर रहा था। उसने बेटी को पांच लाख रुपए का चेक दिया था। जो भी फर्जी समझ आ रहा था। चेक भी बेटी के पास था। पिता को आशंका है कि रुपए न लौटाना पड़े इसलिए दिनेश ने बेटी को मार डाला है।


By - sagartvnews
07-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.