जैसीनगर का एक गांव जहाँ दशकों से नहीं हुए वाद विवाद थाने की दहलीज नहीं लांघे लोग

कहा जाता है की अगर किसी चीज को बदलना है। तो सबसे पहले अपने आपको बदलना पड़ेगा तभी कुछ संभव है। वहीँ आपको दिखाते हैं। सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर अंतर्गत आने वाले गांव महुआखेड़ा कलां के बारे में जहाँ दशकों से वाद विवाद नहीं हुए। यहां की आबादी महज 250 है। इस गांव के सभी लोग महात्मा गांधी के बताए गए अहिंसावादी मार्ग पर चलते हैं। ज्यादातर लोग राजपूत समुदाय से हैं। अधिकांश के पास लाइसेंसी बंदूक है। लेकिन इस गांव में कभी हिंसा नहीं हुई गांव के बुजुर्ग बताते हैं। कि 60 साल से भी ज्यादा समय से इस गांव में कभी खून खराबा, वाद विवाद नहीं हुए, यहां के लोग कभी भी थाने की दहलीज नहीं गए। क्योंकि गांव में कभी विवाद ही नहीं हुआ। अगर कभी ऐसी स्थिति बनती भी है। तो लोग मिल जुलकर हनुमान मंदिर परिसर में बैठकर आपस में सुलझा लेते हैं। इस गांव में साल 2017 में सिर्फ एक मामला ही दर्ज हुआ था वह भी आबकारी एक्ट का 4 साल से थाने में कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ। जिससे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ऐसे गांव को विवाद विहीन गांव का दर्जा भी दिया है।
जैसीनगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है। की गांव के लोग आपसी सद्भाव भाईचारे के साथ मिलजुल कर रहते हैँ।


By - sagar tv news
06-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.