TOP_10_मध्यप्रदेश : बहु को घर में अकेला देख जेठ ने किया गलत काम || STVN INDIA ||

 

3 पुलिसकर्मियों समेत 4 की मौत
मुरैना के बानमोर में उत्तरप्रदेश की पुलिस के साथ बड़ा हादसा हो गया। उनकी गाड़ी ट्रक में पीछे से घुस गई, जिसमें मौके पर ही तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक कॉन्स्टेबल और ड्राइवर को ग्वालियर रेफर किया गया। दोपहर बाद परिवार वाले घायल कॉन्स्टेबल को आगरा ले गए। वहां ड्राइवर की मौत हो गई।

पूजा करने गईं 3 लड़कियां नदी में डूबीं
दतिया में बुधबार को दर्दनाक हादसा हो गया। सिंध नदी में पूजन- स्नान करने गईं तीन लड़कियां तेज बहाव में बह गईं। 4 घंटे की मशक्कत के बाद दो के शव मिल गए, जबकि एक की तलाश जारी है। जब तक लोग उन्हें बचाने पहुंचते, सभी तेज बहाव में बह चुकी थीं।

सड़क पर मिली कपल की लाश
शिवपुरी जिले के इंदार में बुधवार सुबह एक कपल की लाश खतौरा-बिजरोनी रोड पर मिली। पुलिस को शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। घटना स्थल को देख कर ऐसा लग रहा है कि दोनों की हत्या करने के बाद लाश यहां लाकर फेंकी गई है।


महिला की मौत के बाद तोड़फोड़
इंदौर छोटी ग्वालटोली में रहने वाली एक महिला की मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद उसके परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। अस्पताल का सामान इधर-उधर फेंकना शुरू कर दिया। रात में विवाद की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

भूतड़ी अमावस पर किए तंत्र-मंत्र
सीहोर में भूतड़ी अमावस्या पर नर्मदा नदी के आंवलीघाट पर भूतों का मेला लगा। यहां भूत-प्रेम की बाधाओं से पीड़ितों को लेकर पहुंचे लोग ढोल-नगाड़ों पर नाचते-गाते आए हैं और पूजा-पाठ कर नर्मदा स्नान कर वापस चले गए। भूत मेला की व्यवस्था बनाने के लिए खुद कलेक्टर और एसपी भी मौजूद रहे।

सिंगरोली में नकली पुलिस पकड़ी
सिंगरौली में पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बेरोजगार युवाओं को पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर युवाओं से रुपए की ठगी करने वाले नकली पुलिस कर्मी दंपती को असली पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया है


देवास का फॉरेस्ट रेंजर रिश्वत लेते पकड़ा
देवास में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ईओडब्ल्यू टीम ने कार्रवाई करते हुए एक फारेस्ट रेंजर को रंगे हाथों पकड़ा है। आवेदक डंगूर सिंह की शिकायत पर आरोपी बिहारी सिंह को रंगे हाथों ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया है।

देवरानी के इश्क की भेंट चढ़ गईं मां-बेटी
जबलपुर में मां बबली झारिया और उसकी बेटी निशा झारिया देवरानी के इश्क और रश्क की भेंट चढ़ गए। देवरानी मालती ने खुद के गले का हार बेचकर प्रेमी संजू को 45 हजार रुपए मां-बेटी की हत्या की सुपारी दी थी। निशा की चार महीने बाद ही शादी होने वाली थी।


ब्यूटीशियन की मिली लाश, हत्या की आशंका  
भोपाल के MP नगर जोन-1 में ब्यूटीशियन का शव फंदे पर मिला है। घटना के बाद से उसका लिव-इन-पार्टनर लापता है। युवती के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी के दोस्त ने उसे 3 महीने से बंधक बनाकर रखा था। वह युवती को भोपाल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ग्वालियर से लाया था।

जेठ ने महिला के साथ किया दुष्कर्म
राजगढ़ के पचोर में नशे में धुत जेठ ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। पचोर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


By - Sarag tv news
06-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.