भाजपा नेताओं के खिलाफ की गयी पोस्ट से गहराया विवाद कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

दमोह जिले के हटा सिविल अस्पताल में कई सालों से महिला डॉक्टर न होने और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जहाँ सीएम दमोह सांसद और हटा विधायक पर निशाना साधा था। जिससे विवाद गहराया हुआ है। वहीँ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने इस पर विरोध जताया और रैली निकालकर नारेबजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन सौंपते हुए झूठा केस वापिस लेने की बात कही। दरअसल पोस्ट के बाद भाजपा नेता हेमंत तंतवाय की शिकायत पर हटा थाने में आईटी एक्ट की कई धाराओं में दो युवकों पर मामला पंजीबद्ध किया था।
बताया गया की हटा के नरेंद्र विश्वकर्मा और राजकुमार राही ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हटा सिविल अस्पताल का फोटो अपलोड किया गया था। इसमें नरेंद्र ने लिखा था अपने हटा शहर दमोह जिला में नवोदय विद्यालय तो है। जिला शैक्षिक संस्थान तो है। फोरलेन रोड भी है लेकिन हटा सिविल अस्पताल में एक भी महिला डॉक्टर नहीं है। महिलाओं से संबंधित छोटे-मोटे केस भी दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। एक आपत्तिजनक बात और भी लिखी थी। जिसके बाद इसकी शिकायत की गयी थी


By - sagar tv news
05-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.