शाहरुख़ के बेटे के साथ कस्टडी में आयी मुनमुन का सागर से गहरा नाता || SAGAR TV NEWS ||

 

गोवा में लग्जरी क्रूज में एक्टर शाहरुख खान के बेटे के साथ पकड़ी गई मुनमुन धामेचा एमपी के सागर की रहने वाली है। उनका घर तहसीली इलाके के यादव कॉलोनी में है। फिलहाल इस घर मे कोई नही रहता। आजतक ने जब मुनमुन के परिवार से संपर्क करना चाहा तो उनके घर पर ताला मिला। पड़ोसियों से बात की तो कैमरे पर कोई कुछ भी बोलने तैयार नहीं हुआ। हमारी पड़ताल में जानकरी लगी की मुनमुन की मां मीना धामेचा का पिछले दिनों निधन हो गया है । जबकि मुनमुन के पिता को लेकर कोई भी जानकारी अब तक नहीं मिल पायी है मुनमुन की माँ पहले ब्यूटी पार्लर संचालित करती थी। मुनमुन एक भाई भी है जिसका नाम प्रिंस धामेचा है। जो दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी नौकरी करता है।

आपको बता दे की मुनमुन ने स्कूली पढ़ाई सागर से की थी बाद में भोपाल में रही और फिर करीब 6 साल पहले वह भाई के साथ दिल्ली चली गई थी । उसके बाद उनकी नौकरी लगी।

मुनमुन धामेचा को लेकर जब उस वार्ड केपार्षद रविंद्र वर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि वह मुनमुन और उनके परिवार को जानते है, उसने स्कूली पढ़ाई सागर से ही की है, करीब 7 साल पहले वह सागर से बाहर चली गई थी, लेकिन 2 महीने पहले वह माँ का निधन होने पर सागर आई थी, आगे रविंद्र बताते है कि मुनमुन के भाई प्रिंस के साथ उसने पढ़ाई भी की है।


By - Anuj Gautam
04-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.