MP | तालाब में नहाने गए थे दो बच्चे लेकिन डूबने से दोनों की चली गयी जान || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह जिले जबेरा थाना अंतर्गत दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी। जहाँ सिंगपुर गांव में तलैया में नहाने गए दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है। कि गांव के कुछ बच्चे तलैया नहाने के लिए गए थे। जिसमें से 2 बच्चे तालाब में डूब गए। बच्चों ने उमेश और निशांत को डूबते देख गांव वालों को सूचना दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी। उमेश दुबे, और निशांत चौरसिया की मौत हो चुकी थी। जिक्से बाद दोनों के शवों को निकाला गया। इसके बाद सामुदायिक अस्पताल भेजा। मौके पर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय पहुंचे। उन्होंने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया। ऐसी भी जानकारी है। की मृतक उमेश अपने माता पिता इकलौती संतान था। इस घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है।


By - shaantanu bhaarat Damoh (M.P.)
03-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.