सागर में लंपी वायरस ने लोगों को डराया जानिए क्या है ये || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले में अब लम्पी वायरस का ख़तरा मंडराने लगा है। मवेशियों में इसका सबसे ज्यादा ख़तरा देखने मिला रहा है। सागर के खुरई की बात करें तो यहां भी कुछ यही आलम है। संक्रमण होने से एक से दूसरे मवेशियों में यह रोग फैल रहा है। इस वायरस से मवेशियों के शरीर पर चकत्ते उभर रहे हैं। और खुराक भी आधी रह गई है। पैरों में सूजन आ रही है। जिससे वह चल भी नहीं पाते हैं। साथ ही चकत्ते में घाव हो जाते हैं। दूध देने वाली गाय दूध देना बंद कर देती है। साथ ही समय से इलाज न मिलने से मौत भी हो जाती है। पशु अस्पताल में पशुपालक अपने मवेशियों के इलाज के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों को हो रही है। जहां इलाज न मिल पाने के कारण मवेशी परेशान हो रहे हैं। अपने बछड़े का इलाज कराने आए सहोद्रा राय वार्ड निवासी अजय चौबे ने बताया कि उसकी गाय की लंपी रोग से अचानक तबियत खराब हो गई और अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पशु चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश दुबे का कहना है की यह वायरस जनित रोग है। इसे लंपी कहते है। यह एक जानवर से दूसरे जानवर में तत्काल फैलता है। जो पूरे प्रदेश में फैल रहा है। इस समय पशुओं पर ध्यान देने की जरुरत है।