पिकअप ऑटो से पहुंचे चोरों ने पैन मसाला गोदाम में की लाखों की चोरी CCTV में कैद

कुछ समझ आया आपको नहीं तो चलिए हम बताते हैं। इन सीसीटीवी फुटेज में देखिए गोदाम से पान मसाले की बड़ी-बड़ी बोरियां उठाकर ले जा रहे यह कोई मजदूर नहीं है। बल्कि शातिर चोर है। जो बड़ी ही बेखौफ तरीके से गोदाम में चोरी कर रहे हैं। पांच लाख से भी ज्यादा के सामान पर हाथ साफ़ कर दिया यह नजारा एमपी के बैतूल जिले के व्यवसायिक क्षेत्र गंज की एक पान मसाला गोदाम का है। जहां चोर एक पिकअप और एक ऑटो लेकर पहुंचे थे गोदाम के शटर के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे और मुंह पर गमछा बांधकर चोर पान मसाले से भरे बॉक्स उठाकर ले गए। चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं। इसका अंदाजा इस चोरी से लगा सकते हैं।
पान मसाला व्यवसाई गुड्डन तालरेजा जब अपनी गोदाम पहुंचे तो नजारा देखकर हैरत में पड़ गए। वहां से पान मसाले के बॉक्स गायब थे। इस पूरी घटना की शिकायत गंज पुलिस थाना में की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से ऑटो पिकअप और चोरों की तलाश कर रही है। व्यवसाई का कहना है। की पांच लाख से ज्यादा के पान मसाले के आयटम चोरी हुए हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

 


By - sagar tv news
30-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.