सड़क की इतनी खस्ता हालत की विधायक खुद ट्रेक्टर चलाकर पहुंचे लोगों से मिलने

कांग्रेस के विधायक खुद ट्रेक्टर पर सवार हुए स्टेयरिंग थामा और ट्रेक्टर चलाकर गांव में पहुंचे वहां चौपाल लगाकर किसानों से उनकी समस्याएं सुनी साथ ही ख़राब सड़क को लेकर बात की। तस्वीरें एमपी के बैतूल की हैं। आपको नज़र आने वाले ये विधायक निलय डागा हैं। वो विधानसभा क्षेत्र के काजीजामठी गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं उनके साथ नीचे बैठकर सुनी। बताया गया की काजी जामठी से जैतापुर मार्ग दुर्गम और जर्जर होने की वजह से उन्हें ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ा। विधायक खुद ट्रैक्टर चला रहे थे। जो चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान उन्होंने माचना पार रोड की स्थिति का भी अवलोकन किया। उनके साथ अन्य लोग भी ट्रैक्टर पर सवार थे।
बैतूल विधानसभा क्षेत्र में पहुंच मार्गो की हालत खस्ता है। आज भी कई गांव ऐसे हैंं, जहां पहुंचने के लिए पैदल या ट्रैक्टर का इस्तेमाल करना पड़ता है। आम लोगों की जिंदगी में शामिल इस समस्या से विधायक निलय डागा भी रुबरू हुए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह शासन प्रशासन के समक्ष ग्रामीणों की समस्या रखकर तत्काल निराकरण करने की मांग करेंगे। वहीँ अपने क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया। उनका कहना है कि जब उनकी कांग्रेस की सरकार थी और इन सड़कों को बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन सरकार बदल जाने के बाद सड़क बनाने की कार्रवाई रुक गई है।

 


By - sagar tv news
28-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.