मदद करने निकली डॉयल 100 कीचड़ में फंसी करनी पड़ी कड़ी मशक्क्त || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई के गढौला जागीर गांव से मेहमूदपुरा गांव जाने वाले रास्ते के डायल 100 गाड़ी कीचड़ में जाकर फस गई। डायल 100 के स्टाफ ने काफी प्रयास किया तो वह गाड़ी को नहीं निकल सके। जिसके बाद ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद डायल 100 के वाहन को निकाला जा सका। दरअसल मेहमूदपुरा सड़क पर पिछले कई वर्षों से बहुत कीचड़ होता है कई शिकायतों के बाद भी यह सड़क नहीं बन पा रही है। ग्रामीणों द्वारा किसी मामले की शिकायत डायल 100 पर की गई थी। तो गांव पहुंचने के पहले ही डायल 100 की गाड़ी कीचड़ में फंस गई। गाड़ी को बाद में जनपद सदस्य लोकेंद्र सिंह राजपूत और उनके साथियों की मदद से ट्रैक्टर की सहायता से निकाला गया। शिकायत कर्ताओं की बिना मदद डायल 100 की टीम को वापस लौटना पड़ा।


By - Manoj Barwani Khurai (M.P.)
28-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.