बुंदेलखंड में भगवान जुगल किशोर सरकार करते हैं अपने पूर्वजों का तर्पण

पूरे देश में हिन्दू धर्म मान्यता के मुताबिक अपने पूर्वजों को तर्पण करने पितर पक्ष चल रहा है। बुंदेलखंड के पन्ना में राजा कर्ण के समय से ये परंपरा चली आ रहे है। मंदिरों की नगरी पन्ना में इंसानों के साथ-साथ भगवान जुगलकिशोर सरकार भी अपने पूर्वजों के लिए सफेद वस्त्र धारण कर 16 दिनों तक तर्पण करते हैं। यह परंपरा भी सदियों से चली आ रही है। लोग अपने पूर्वजों की आत्मा के मोक्ष की प्राप्ति के लिए तर्पण करने धरम सागर तालाब पहुँच रहे हैं।
पन्ना में पुरानी मान्यता है। कि पन्ना के जुगल किशोर भगवान बकायदा सफेद वस्त्र मे अपने पूर्वजों का तर्पण करते है ये मनोहारी दर्शन साल मे सिर्फ एक ही बार होते है। हिन्दू मान्यता के मुताबिक पितृ पक्ष का बहुत महत्व है। इस पक्ष में हिन्दू परिवार अपने पितरों का तर्पण करते है और उनको पानी भोजन देते हैं। जिससे उनको तृप्ति मिलती है। सुनिए तर्पण करने वाले पुजारी योगेन्द्र अवस्थी का क्या कहना है।
बताया जाता है। की जुगल किशोर भगवान ने भी अपनी रंगीन पोशाक को त्याग कर दिया है। और 15 दिनो तक लोगों के साथ परदनिया और गमछा लगाकर पितरो का तर्पण कर रहे है। पुजारी कहते है कि ये बहुत पुरानी परम्परा है। और अब भगवान 15 दिन तक इसी स्वरूप में लोगों को दर्शन देंगे।
ये बुदेलखंड का एक ऐसा मंदिर है जहां भगवान भी तर्पण करते है। मंदिर के पुजारी अवध बिहारी ने इसको लेकर जानकारी दी।


By - sagar tv news
28-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.