जोधा-अकबर की प्रेम कहानी में फंसे BJP MLA रामेश्वर शर्मा
एमपी के सागर में हिंदुत्व धर्म संवाद कार्यक्रम में सम्राट अकबर और जोधाबाई की प्रेम कहानी पर बयान देकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा फंस गए हैं। विधायक ने इस संबंध में अपनी सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि मैं चालाक मुगलों की फूट नीति का वर्णन कर रहा था। राजपूत समाज को ठेस पहुंचाना मकसद नहीं था। मैं हिंदुत्व के रक्षक राजपूतों से क्षमा चाहता हूं। रविवार को सागर के रविन्द्र भवन में हिंदुत्व धर्म संवाद कार्यक्रम में रामेश्वर शर्मा ने कहा था- जोधाबाई से रिश्ता किसने किया। उनके बीच कोई प्रेम नहीं था। जब लोग सत्ता के लोभी हो जाएं और सत्ता को चाहने के लिए बेटी को दांव पर लगा दें। ऐसे लुटेरों से भी सावधान रहो। जो तुम्हारे हैं लेकिन धर्म को धोखा दे सकते हैं।